45 बर्षों के बाद निकलेगी मां अनुसूया की देवरा यात्रा

https://www.bolpahadi.in/2019/09/45-years-later-anusuya-devi-devra-yatra.html
- दशहरे के दिन से होगी देवरा यात्रा की शुरूआत 
रजपाल बिष्ट // 
जनपद चमोली की मंडल घाटी में पुत्रदायिनी के रूप में विख्यात सती माता अनुसूया देवी की देवरा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसवर्ष 45 वर्ष बाद मां भगवती की उत्सव डोली देवरा यात्रा पर निकलेगी। मां भगवती अनुसूया देवी 1973-74 के बाद देवरा यात्रा पर निकल रही हैं। धार्मिक मान्यताओं और स्थानीय परंपराओं में माता अनुसुया को पुत्रदायिनी माना गया है। 

45 वर्ष बाद शुरू होने वाली देवरा यात्रा का निर्णय अनुसूया मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। माता की मंडल घाटी के खल्ला गांव स्थित उत्सव डोली विजयादशमी के पर्व से 9 माह के लिए देवरा यात्रा पर निकलेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष भजन सिंह झिंक्वाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यात्रा का मुहूर्त निकाला गया। 8 अक्टूवर को विजयादशमी पर्व पर देव डोली गर्भगृह से अनुसूया आश्रम पहुंचेगी। आश्रम में पूजा अर्चना के बाद देव डोली वहां से विभिन्न क्षेत्रों खासकर ध्याणियों को मिलने उनके ससुराली गांवों की यात्रा पर निकलेगी। इस दौरान देव डोली केदारनाथ, बदरीनाथ की यात्रा पर भी जाएगी। देवरा यात्रा के बाद मंडल में महाकुंभ का भी आयोजन होगा। इस यात्रा में खल्ला, मंडल, सिरोली, कोटेश्वर, बणद्वारा, बैरागना, भदाकोटी, कुनकुली, मंडोली तथा अनुसूया गांव के लोगों की सामूहिक भागीदारी रहेगी। 

इससे पूर्व 29 सितंबर से 8 अक्टूवर सिंह खल्ला गांव में मां अनुसूया देवी का पाठ आयोजित किया जाएगा। इसमें मंडल घाटी के नौ गांवों के लोग भाग लेंगे। देवरा यात्रा के लिए बनाई गई समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा के बेहतर संचालन का संकल्प लिया। यह समिति धार्मिक कार्यों में योगदान देगी। करीब 45 वर्षों बाद मां अनुसूया देवी की देवरा यात्रा को लेकर हर तरफ उत्साह बना हुआ है। इस दौरान मां अनुसूया देवी की पूजा अर्चना कर देवरा यात्रा के बेहतर संचालन की मनौती मांगी गई।

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष भजन सिंह झिंक्वाण ने महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी व दुर्गा प्रसाद सेमवाल, प्रबंधक महाबीर सिंह बिष्ट व हरेंद्र बिष्ट, सचिव देवेंद्र बत्र्वाल, सहसचिव रविंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, सहायक कोषाध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह झिंक्वाण, शिव सिंह रावत, महेंद्र सिंह राणा, सर्वेंद्र सिंह बिष्ट, योगेंद्र सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बर्त्वाल, संतोष राणा को संकल्प दिलाया। 

वहीं देवरा यात्रा की धार्मिक मंडली में अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी को संरक्षक, चंद्रशेखर तिवारी को अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद सेमवाल को उपाध्यक्ष, प्रदीप सेमवाल को सचिव तथा भगवती प्रसाद त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट उपाध्यक्ष विनोद सिंह राणा, सचिव दिलवर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, अवतार सिंह रावत, दिगंबर सिंह बिष्ट, योगेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, अरविंद सेमवाल, सुनील सिंह बिष्ट, पुजारी दिव्यांशु सेमवाल, पुरोहित चंद्र शेखर तिवारी मौजूद रहे। 

लेखक- रजपाल बिष्ट वरिष्ठ पत्रकार हैं। 
प्रतीकात्मक फ़ोटो - गूगल

Comments

Popular posts from this blog

गढ़वाल में क्या है ब्राह्मण जातियों का इतिहास- (भाग 1)

गढ़वाल की राजपूत जातियों का इतिहास (भाग-1)

गढ़वाली भाषा की वृहद शब्द संपदा